ओडिशा के मंत्रिमंडल में हुआ बड़ा फेरबदल
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अाज अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 नये मंत्रियों को शामिल किया। नये बने 10 मंत्रियों में से छह को कैबिनेट मंत्री और चार को राज्य मंत्री बनाया गया है
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्रीhttp://नवीन पटनायक ने अाज अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 नये मंत्रियों को शामिल किया। नये बने 10 मंत्रियों में से छह को कैबिनेट मंत्री और चार को राज्य मंत्री बनाया गया है। दो राज्य मंत्रियों प्रफुल्ल कुमार मलिक और रमेश चंद्र माझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल एस सी जमीर ने राजभवन के अभिषेक हॉल में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों आैर अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री एस एन पात्रा, श्री महेश्वर मोहंती, श्री निरंजन पुजारी, श्री प्रफुल समाल, श्री प्रताप जेना और श्री शशि भूषण बेहेरा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री अनंत दास, नरसिंह साहू, श्री सुशांत सिंह और श्री पार्थसारथि बेहेरा ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। इस्पात एवं खनन राज्य मंत्री प्रफुल्ल मलिक और वाणिज्य एवं परिवहन राज्य मंत्री रमेश माझी पहली बार कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं।