भूपेश ने सुषमा के निधन पर शोक जताया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
बघेल ने अपने ट्वीट में कहा, “ आज का दिन जाते-जाते राजनीति को एक ऐसी स्थायी शून्यता दे गया, जो कभी न भरी जा सकेगी। शानदार वक्ता, दल से ऊपर उठकर रिश्तों को सहेजने वाली नेता सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना बहुत दुःखद है। वो जब भी विश्वपटल पर बोलीं, एक मुखर भारत आँखों के सामने प्रतीत हुआ।
आज का दिन जाते-जाते राजनीति को एक ऐसी स्थायी शून्यता दे गया, जो कभी न भरी जा सकेगी।
शानदार वक्ता, दल से ऊपर उठकर रिश्तों को सहेजने वाली नेता सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन की सूचना बहुत दुःखद है।
वो जब भी विश्वपटल पर बोलीं, एक मुखर भारत आँखों के सामने प्रतीत हुआ।
ॐ शांति: pic.twitter.com/SUjXqGE3h9
गौरतलब है कि स्वराज का मंगलवार की रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मेें निधन हो गया।