भूपेश बघेल होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेश बघेल चुन लिए गए
By : एजेंसी
Update: 2018-12-16 15:13 GMT
रायपुर। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस विधायक दल के आज नेता चुन लिए गए। बघेल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राज्य के प्रभारी पी.एन.पुनिया की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायकों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में बघेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में आलाकमान द्वारा भेजा गय़ा लिफाफा खोला गया जिसमें बघेल का नाम था।
बघेल को इसके बाद विधायक दल ने औपचारिक रूप से नेता चुन लिया। बघेल राज्य के तीसरे तथा कांग्रेस के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार डा.चरणदास महंत,ताम्रध्वज साहू एवं टी.एस.सिंहदेव भी मौजूद थे।