भोपाल : भारी बारिश से शहर के बड़े हिस्से में हाल बेहाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से जारी भारी बारिश में शहर के बड़े हिस्से में हाल बेहाल हो गए

Update: 2018-07-05 12:54 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से जारी भारी बारिश में शहर के बड़े हिस्से में हाल बेहाल हो गए।

भोपाल में मौसम की ये पहली बारिश है। राजधानी के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र एम पी नगर समेत पुराने भोपाल के एक बड़े हिस्से में जगह जगह जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से तेज़ बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी कमी दिखाई दी। वहीं आफिस का समय होने पर शहर के मुख्य मार्गों पर लम्बा जाम लगा रहा।
मौसम विभाग ने आठ जुलाई से समूचे प्रदेश में बारिश में तेज़ी आने की संभावना व्यक्त की है।
 

Tags:    

Similar News