विदेशी महिला की संदिग्ध मौत
भिलाईनगर ! थाईलैंड से भारत आई एक महिला की भिलाई में शुक्रवार को संदिग्ध मौत हो गई। रत्तना पुनरम नामक उक्त महिला को गुरुवार उल्टी और पेटदर्द की शिकायत;
भिलाईनगर ! थाईलैंड से भारत आई एक महिला की भिलाई में शुक्रवार को संदिग्ध मौत हो गई। रत्तना पुनरम नामक उक्त महिला को गुरुवार उल्टी और पेटदर्द की शिकायत के बाद उसकी बहन व साथ रहने वाली एक अन्य युवती ने भिलाई के बहुचर्चित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था जहाँ ईलाज के दौरान रक्त स्त्राव नें महिला की की मौत होने की बात कही जा रही है। इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार को दोनों युवतियाँं मृतिका केशव थाइलैंड ले जाने के प्रयास में रायपुर एयरपोर्ट पहुंँचीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफि केट की माँंग की। सर्टिफिकेट ना पेश करने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ही मामले की सूचना भिलाई के सुपेला थाने को दी। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ की। शव को एयरपोर्ट से अंबेडकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। वहांँ उसका पोस्टमार्टम किया गया।
बताया जाता है कि थाईलैंड की रहने वाली रत्तना पुनरम 38 अपनी बहन पोबिन और एक अन्य युवती के साथ टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आई थी। वह एक महीने से भिलाई के वेद स्पा में काम कर रही थी और शांतिनगर में किराये के मकान में बहन पोबिन व एक अन्य युवती के साथ रहती थी। गुरुवार को उसे उल्टी और पेटदर्द के बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने रत्तना के परिजनों से फ ोन पर बात की और अबॉर्शन कराने पर सहमति बन गई। ऑपरेशन के दौरान ब्लीडिंग से रत्तना की तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो नर्सिंग होम ने उसे रायपुर रेफ र कर दिया, बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिये। शव को ले जाने की कोशिश करने वाली दोनों युवतियों के बयान ने मामले को और पेचिदा बना दिया है। विदेशी युवती की मौत की खबर के बाद भिलाई पुलिस ने शहर के स्पा और मसाज सेंटर्स में तत्काल छापेमारी कर उनके कागजात जब्त कर लिए। सभी सेंटरों को सील कर दिया गया है और वहांँ काम करने वाली विदेशी महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जाँच के दौरान पाया कि वर्तमान में शहर के सभी आधे दर्जन स्पा में कई थाई युवतियाँ कार्यरत हैं जिनके दस्तावेजों की जाँच करने पर पाया गया कि सभी युवतियाँ व्यवसायिक वीजा पर भारत आईं हैं और यहाँ अपनी मर्जी से काम कर रही हैं।