भभुआ कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की मृत्यु
बिहार के कैमूर जिले में भभुआ थाना क्षेत्र के सियों गांव में कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा की मृत्यु;
By : एजेंसी
Update: 2019-09-01 13:41 GMT
भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में भभुआ थाना क्षेत्र के सियों गांव में कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा की मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने बताया कि विद्यालय में आज सुबह नाश्ता करते समय छठी कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी (12) की तबियत खराब ही गयी।
आनन-फानन में उसे भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
हालांकि मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतका भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव की रहने वाली थी।