बेमेतरा : मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलने से जयंती की समस्या हुई दूर

जिले के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम तेंदुआ पोस्ट संबलपुर निवासी जयंती वर्मा को मोटराइज्ड ट्रायसिकल मिलने से अब उनकी चलने फिरने की समस्या दूर हो गई

Update: 2019-08-28 15:01 GMT

बेमेतरा। जिले के नवागढ़ ब्लाक के अंतर्गत ग्राम तेंदुआ पोस्ट संबलपुर निवासी जयंती वर्मा को मोटराइज्ड ट्रायसिकल मिलने से अब उनकी चलने फिरने की समस्या दूर हो गई है। दोनों पैर से नि:शक्त जयंती ने सोचा नहीं होगा कि उन्हें जिला प्रशासन की मदद से उन्हें मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलेगी। आज उनका यह सपना साकार हुआ। 

कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी की पहल पर उन्हें यह ट्राईसिकल प्रदाय की गई। वर्तमान में इसकी बाजार मूल्य लगभग 62 हजार 500 रूपए है। जयंती ने बताया कि उनके पास खेतिहर जमीन भी नही है, वह मांग जांचकर अपना गुजर-बसर करती है। मॉं-बाप ने भी साथ छोड़ दिया है।

उनके दो भाई मुंबई में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। वे ही बीच-बीच मे उन्हें आर्थिक मदद करते हैं, जिससे उनका जीवन यापन चल रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें 350 रूपये प्रति माह के हिसाब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही है। इसके अलावा उन्हें उचित मूल्य की दुकान से प्रति माह 10 किलोग्राम चॉवल भी मिल रहा है इससे उनका जीवन यापन चल रहा है।

मोटराईज्ड ट्राईसिकल मिलने से उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नि:शक्त होने के कारण अब उन्हें आने-जाने में सहुलियत होगी। जयंती ने कलेक्टर से मुलाकात कर ट्राईसिकल की मांग की थी। जिलाधीश ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके अनुरोध पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक तत्काल मोटराईज्ड ट्राईसिकल प्रदान करने के निर्देश दिए।

Full View

Tags:    

Similar News