बेमेतरा : सिटी कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा बुजुर्ग को मिलाया परिवार से

जिला के दाढ़ी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मो. अशरफ खान प्रात: चाय पीने हॉटल जाते समय अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घुमते देखने पर उसे रोककर

Update: 2019-07-24 15:04 GMT

बेमेतरा। जिला के दाढ़ी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक मो. अशरफ खान प्रात: चाय पीने हॉटल जाते समय अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घुमते देखने पर उसे रोककर उसका परिचय जानना चाहा।

उस व्यक्ति ने तब अपना आधा अधूरा परिचय देते अपना नाम राजा राम, गांव मरदा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताया।

पष्चात् प्रधान आरक्षक मो. अशरफ खान ने सिटीजन एप की सहायता से बलौदाबजार  थाना प्रभारी को संबंधित जानकारी देकर उनकी मदद से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बताये अनुसार ग्राम मरदा के ग्राम कोटवार का नाम व मोबाईल नम्बर प्राप्त कर, उस व्यक्ति के परिवार वालो का मोबाईल नम्बर प्राप्त किया।

परिजनो से मिली जानकारी पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति का पूरा नाम राजाराम रात्रे पिता त्रिवेणी रात्रे उम्र 55 वर्ष ग्राम मरदा थाना लवन जिला बलौदाबाजार वर्तमान निवास जवाहर नगर, नवोदय विघालय बोरई दुर्ग का रहने वाला पाया गया जो बीते करीब 7-8 दिनों से दुर्ग से गुम हो गया है, जिसको बहुत खोजबीन कर रहे है।  

जानकारी प्राप्त होने पर दाढ़ी थाना प्रभारी ने मामले से उच्च अधिकारी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर एवं अति.पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुनिल डेविड के निर्देश पर थाना दाढी प्रभारी उप. निरीक्षक सुरेश कश्यप एवं प्रधान आर. मो. अशरफ खान के द्वारा राजाराम रात्रे के परिजनों को खबर कर सकुशल राजाराम को उसके छोटे भाई राजू रात्रे और पुत्र दीपक कुमार रात्रे के सुपुर्द किया गया।

Full View

Tags:    

Similar News