गुरूग्राम में बनेगा देश का पहला अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन सेंटर

गुरूग्राम ! हरियाणा के गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन सेंटर बनेगा जहां बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विवादों की प्रक्रिया शुरू करने की सुविधा उपलब्ध होगी।;

Update: 2017-01-22 05:06 GMT

गुरूग्राम !   हरियाणा के गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय आर्बिट्रेशन सेंटर बनेगा जहां बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विवादों की प्रक्रिया शुरू करने की सुविधा उपलब्ध होगी। 
यह जानकारी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और गुरुग्राम सेशन डिविजन के निरीक्षक न्यायधीश अजय कुमार मित्तल ने आज यहां लगभग सात एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित टॉवर ऑफ जस्टिस का शिलान्यास करने के बाद एक समारोह में अपने सम्बोधन में दी। इस मौके पर उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन सूर्यकांत भी थे। 
श्री मित्तल ने कहा कि इसी टॉवर ऑफ जस्टिस में इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर की सुविधा प्रदान की योजना है। 

Tags:    

Similar News