बारिश से इलाहाबाद में बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर में तेजी से बढ़ रहा है
By : एजेंसी
Update: 2018-07-29 13:01 GMT
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर में तेजी से बढ़ रहा है।
सिंचाई विभाग (बाढ़) के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि गंगा में दो सेंटीमीटर और यमुना तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से संगम तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को वहां जाने से मना कर दिया गया है।
बाढ नियंत्रण कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 45 सेंटीमीटर, छतनाग में 70 और नैनी में 79 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है।
सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.320 सेंटीमीटर, छतनाग में 77.200 सेंटीमीटर और नैनी में 78.030 दर्ज किया गया है।