कांग्रेस के निष्कासन के बाद बरखा सिंह बीजेपी में शामिल होंगी

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बरखा शुक्ला सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रही हैं

Update: 2017-04-22 13:46 GMT

निष्कासन

नई दिल्ली। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बरखा शुक्ला सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रही हैं। दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू से शनिवार दोपहर मुलाकात करेंगी।

कांग्रेस ने उन्हें शुक्रवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। इससे एक दिन पहले गुरुवार को बरखा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अजय माकन के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

बरखा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) की महिला इकाई के पद से इस्तीफा देते हुए कहा था, "राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करने के योग्य नहीं हैं।"

Tags:    

Similar News