बारामूला: सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े
उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद आज प्रदर्शन कर रहे लोगों के को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े
By : एजेंसी
Update: 2018-02-16 11:42 GMT
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद आज प्रदर्शन कर रहे लोगों के को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया।
प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को लेकर रेल सेवा को पहले ही रोक दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जिले के पल्हालन पट्टन के तांत्रे मोहल्ले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के तुरंत बाद महिलाओं के साथ कुछ लोग सड़कों पर आकर नारेबाजी करने लगे तथा तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की।
सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को घेराबंदी से दूर हटाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गये तथा लाठी चार्ज किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बावजूद सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान जारी है।