हरदी से इमलीछापर-बालको तक कोयला परिवहन पर लगे रोक

कोरबा ! एकांगी मुख्य मार्ग से भारी वाहनों द्वारा कोयला परिवहन कराये जाने एवं पुल पुलिया की भार वहन क्षमता अपेक्षाकृत कम होने से होने वाली दुर्घटनाओं की आंशका के मद्देनजर व जनहित में;

Update: 2017-01-22 22:35 GMT

संसदीय सचिव ने भारी वाहन प्रतिबंधित करने कलेक्टर को लिखा पत्र
कोरबा ! एकांगी मुख्य मार्ग से भारी वाहनों द्वारा कोयला परिवहन कराये जाने एवं पुल पुलिया की भार वहन क्षमता अपेक्षाकृत कम होने से होने वाली दुर्घटनाओं की आंशका के मद्देनजर व जनहित में हरदीबाजार से बालको तक भारी वाहनों से कोयला परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश देने संसदीय सचिव ने कलेक्टर को पत्र लिखा है।
कटघोरा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत हरदीबाजार से भिलाईबाजार, गेवरा, इमलीछापर मार्ग से होकर बालको तक बड़े पैमाने पर भारी वाहनों के द्वारा कोयले का परिवहन किया जा रहा है। इन वाहनों के आवागमन हेतु पृथक से कोई अन्य मार्ग नहीं है जिससे वन-वे मुख्य मार्ग से कोयला परिवहन हो रहा है। इस मार्ग में छोटे-बड़े नदी नालों पर बने पुल पुलिया की क्षमता भारी वाहनों का भार सहन करने की नहीं है। ऐसे में उक्त एकांगी मार्ग से दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था होने तक बालको में चल रहे भारी वाहनों से कोल परिवहन पर जनहित में रोक लगाया जाना आवश्यक है। बालको के लिए कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों से आये दिन दुर्घटनाएं होने, जानमाल की हानि होने पर मुआवजा की मांग के लिए चक्काजाम की स्थिति निर्मित होती है। पूर्व में बालको द्वारा उक्त मार्ग में भारी वाहनों से कोयला परिवहन बंद कर दिया गया था, किन्तु वर्तमान में पुन: परिवहन कराया जा रहा है जो जनहित में नहीं है। आम नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है व धरना प्रदर्शन किया जा सकता है। कटघोरा विधायक एवं संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन ने जनहित में हरदीबाजार से भिलाईबाजार, गेवरा-इमलीछापर मार्ग पर बालको तक भारी वाहनों से कोयला परिवहन पर रोक लगाने हेतु निर्देश देने कलेक्टर को पत्र लिखा है ताकि अनावश्यक कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने से रोका जा सके।

Tags:    

Similar News