बलिया: करंट लगने से मां और बेटी की मौत   

उत्तर प्रदेश मेें बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला और उसकी जवान बेटी की मृत्यु हो गयी

Update: 2017-08-25 12:22 GMT

बलिया। उत्तर प्रदेश मेें बलिया जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र में करंट लगने से एक महिला और उसकी जवान बेटी की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चितबड़ागांव इलाके में मानपुर हरिजन बस्ती में कल देर शाम राजेन्द्र गोंड की पत्नी सोनरी देवी ( 55) अपनी पुत्री रानी ( 18) के साथ कहीं जा रही थी ।

इस दौरान दोनों खम्भे पर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गयीं और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं । इस सिलसिले में विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
 

Tags:    

Similar News