बैडमिंटन :मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के अगले दौर में पी.वी. सिंधू
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन पी.वी. सिंधू ने बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया
By : एजेंसी
Update: 2018-06-27 14:04 GMT
बुकिट जलिल (मलेशिया)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन पी.वी. सिंधू ने बुधवार को अच्छी शुरुआत करते हुए मलेशिया ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधू ने जापान की आया ओहोरी को मात देकर अगले दौर में कदम रखा।
सिंधू ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जापान की वर्ल्ड नवम्बर-14 ओहोरी को 45 मिनट में सीधे गेमों में 26-24, 21-15 से मात दी।
सिंधू के अलावा, सायना नेहवाल ने भी मंगलवार को पहले दौर में जीत हासिल कर दूसरे दौर में कदम रख लिया है।