बैडमिंटन : मथायस बोए और कार्टसेन मोगेनसेन ने जीता सिंगापुर ओपन पुरुष युगल खिताब
सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन ओपन का पुरुष युगल खिताब डेनमार्क ने जीता
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-04-16 17:55 GMT
सिंगापुर| सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन ओपन का पुरुष युगल खिताब डेनमार्क ने जीता। मथायस बोए और कार्टसेन मोगेनसेन ने रविवार को यह खिताब अपने नाम किया। इस जोड़ी ने फाइनल में चीन की ली जुनहुई और ल्यू युचेन की जोड़ी को हराया।
बोए और मोगेनसेन ने 41 मिनट चले इस मुकाबले को 21-13 21-14 से जीता।