बैडमिंटन : यिंग को हराकर फेई ने जीता मलेशिया मास्टर्स का महिला एकल खिताब
चीन की चेन यु फेई ने आज टॉप सीड ताइवान की ताए जु यिंग को हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया;
By : एजेंसी
Update: 2020-01-12 16:53 GMT
कुआलालम्पुर। चीन की चेन यु फेई ने आज टॉप सीड ताइवान की ताए जु यिंग को हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया। दूसरी सीड फेई ने 37 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में यिंग को 21-17, 21-10 से हराया।
इन दोनों के बीच यह अब तक का 17वां मुकाबला था। फेई ने तीसरी बार यिंग को हराया है जबकि बाकी मौकों पर यिंग विजयी रही हैं।
यिंग ने भी क्वार्टर फाइनल में भारत की पीवी सिंधु को हराया था। दूसरी ओर, फेई ने सेमीफाइनल में मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलिन मारिन को हराया था।