उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य रविवार को लेंगी शपथ
उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी।
By : एजेंसी
Update: 2018-08-24 17:37 GMT
देहरादून। उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में बेबी रानी मौर्य रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नव नियुक्त राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन में 26 जुलाई को शाम पांच बजे शुरू होगा। राज्य के उच्च न्यायालय के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
उधर, अभी तक राज्यपाल रहे के के पॉल आज सुबह यहां से दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें राजभवन में सेना और हवाई अड्डे पर प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी)की टुकड़ी ने सलामी दी।