समपार फाटकों पर सुरक्षा के लिए चलाया जागरूकता अभियान
रेलवे समापर फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये संरक्षा संबंधित उपायों के साथ 30 दिनों का संरक्षा अभियान चलाया जा रहा
बिलासपुर। रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशानिर्देशानुसार मंडल संरक्षा विभाग द्वारा मानव रहित समापर फाटक एवं मानव युक्त रेलवे समापर फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये संरक्षा संबंधित उपायों के साथ 30 दिनों का संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
इसी संदर्भ में मुख्य संरक्षा अधिकारी पी.वी.बारापात्रे की विशेष उपस्थिति में आज दिनांक 31 मई 2018 को उसलापुर स्टेशन में संरक्षा सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार में रेलवे कर्मचारियों, आम नागरिकों एवं आटो चालकों को भी आमंत्रित किया गया था।
सेमीनार में आम नागरिकों एवं आटो चालकों को मानवसहित एवं रहित रेलवे समपार फाटकों को उपयोग करते समय बरती जानेवाली नियमों एवं सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही इन्हें पैम्प्लेट दिया गया एवं इनसे विशेष आग्रह भी किया गया कि वे इस बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
सेमीनार में लोको पायलटों को समपार फाटकों के पास विशेष रूप से लंबी हार्न बजाते हुए गाडियों को पास करने की विशेष हिदायतें भी दी गई। इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी अब्दूल मन्नान, संरक्षा सलाहकार सहित लगभग 150 लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा समपार फाटकों से गुजरने वाले लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने लोख्ंाडी एवं घुटकू समपार फाटक में आज ही मुख्य संरक्षा अधिकारी पी.वी.बारापात्रे, वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी अब्दूल मन्नान अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित ढंग से समपार फाटक पार करने हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही हैंड बिल, पम्पलेट आदि का वितरण कर संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।