एवास्तिनी के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी कोरोना संक्रमित

दक्षिण अफ्रीकी देश एवास्तिनी के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी ने रविवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वयं को आईसोलेट कर लिया है

Update: 2020-11-16 08:28 GMT

मॉस्को। दक्षिण अफ्रीकी देश एवास्तिनी के प्रधानमंत्री एम्ब्रोस मंडवुलो देलमिनी ने रविवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद स्वयं को आईसोलेट कर लिया है।

फेसबुक पर सरकार द्वारा प्रकाशित बयान में श्री देलमिनी में कहा, “ मैं राष्ट्र को सूचित करना चाहता हूं कि मेरा कोविड -19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। मुझमें बीमारी के लक्षण नहीं है लेकिन स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुरूप है स्वयं को घर पर स्वास्थ्य चिकित्सा कर्मियों की देखरेख में आईसोलेट कर लिया है।”
उन्होंने कहा कि वह घर से लगातार अपना कार्य जारी रखेगे।
देश में अब तक कोरोना के 6,095 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 119 की मौत हुई और 5,779 बीमारी से ठीक हो चुके

हैं।

Full View

Tags:    

Similar News