शराब बेचने से मना करने पर जिंदा जलाने की कोशिश,आरोपी फरार, 307 दर्ज

दुर्ग ! शराब बेचने से रोके जाने से क्रुद्ध एक व्यक्ति ने पिछली रात्रि करीब साढ़े 9 बजे बाम्बे आवास कालोनी निवासी लखन नेताम (45) को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

Update: 2017-05-05 03:38 GMT

दुर्ग !   शराब बेचने से रोके जाने से क्रुद्ध एक व्यक्ति ने पिछली रात्रि करीब साढ़े 9 बजे बाम्बे आवास कालोनी निवासी लखन नेताम (45) को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। उसे तत्काल शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी तबीयत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में महिला कमांडो दुर्गा यादव पति रामकुमार यादव उरला की रिपोर्ट पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी जमील खान के विरूद्ध धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जमील खान की तलाश शुरू कर दी है। घटना के लगभग 12 घंटे बाद भी किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं की गई ।
मोहन नगर पुलिस के अनुसार बाम्बे आवास कालोनी उरला निवासी कमांडो दुर्गा यादव पति रामकुमार यादव (45) को पता चला कि इसी कालोनी का एक निवासी जमील खान शराब लेकर कही अन्यंत्र बेचने जा रहा है। सूचना पाकर दुर्गा यादव अपने साथी संगीता ठाकुर, उषा ठाकुर, लखन नेताम, जमील खान को समझाइश देने गये थे कि वह दारू का कारोबार बंद कर दे।
इसी समय उपदेश पाकर जमील खान और भी उत्तेजित हो उठा और उसने लखन नेताम पर मिट्टी तेल डालकर माचिस लगा दिया। एकाएक हुई इस घटना से लखन नेताम (45) का सिर, पीठ, दाहिना हाथ काफी बुरी तरह से जल गया। अन्य साथियों ने उसकी आग बुझाकर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News