पंजाब में एसिड अटैक पीड़िताओं को दिखाई गई 'छपाक'
पंजाब सरकार ने शनिवार को एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए जीरकपुर में दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'छपाक' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया
By : एजेंसी
Update: 2020-01-12 00:38 GMT
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शनिवार को एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए जीरकपुर में दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'छपाक' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा, "मैं ऐसे हमले की सूरत में एसिड अटैक सर्वाइवर्स द्वारा प्रदर्शित बहादुरी और साहस को सलाम करती हूं।"
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार एसिड अटैक सर्वाइवर्स को 8 हजार रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान करती है। प्रति पीड़िता को 3 लाख रुपये तक मुआवजे का प्रावधान है और अब तक 40 पीड़िताओं को मुआवजा दिया जा चुका है।
'छपाक' दिल्ली की एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष पर आधारित है।