लीगा एमएक्स में एटलस की पहली जीत, टोलुका को 2-0 से हराया

मेक्सिको के क्लब एटलस ने शुक्रवार को लीगा एमएक्स मैच में टोलुका को 2-0 से हरा दिया

Update: 2018-09-29 14:55 GMT

गुआडलाजारा (मेक्सिको)। मेक्सिको के क्लब एटलस ने शुक्रवार को लीगा एमएक्स मैच में टोलुका को 2-0 से हरा दिया। यह लीग के इस सीजन में एटलस की पहली जीत है। एटलस ने लीग के शुरुआती 10 मैचों में सिर्फ एक गोल किया था लेकिन टोलुका के खिलाफ 2 गोल करते हुए उसने अपना रिकार्ड बेहतर किया।

एटलस के लिए कोलम्बियाई जेफरसन डुक्वे और उलिसेस काडरेना ने गोल किए। पहला गोल 57वें मिनट में हुआ जबकि दूसरा गोल घाना के क्लीफोर्ड अबोयाग की मदद से 79वें मिनट में डुक्वे ने किया।

एटलस ने इससे पहले दो ड्रॉ खेले थे और आठ मैचों में हार मिली थी। वह अंतिम स्थान पर है जबकि टोलुका 19 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Tags:    

Similar News