विधानसभा अध्यक्ष ने समाधान शिविर में खम्हारडीह में 4428 आवेदनों का किया समाधान

बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हारडीह में लोक सुराज अभियान-2018 लक्ष्य समाधान आयोजित किया गया;

Update: 2018-03-22 16:04 GMT

बलौदाबाजार-भाटापारा।  विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कसडोलगौरीशंकर अग्रवाल, सरपंच खम्हारडीह, कलेक्टर राजेश सिंह राणा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.जयवर्धन की उपस्थिति में बलौदा बाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हारडीह में लोक सुराज अभियान-2018 लक्ष्य समाधान आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम धाराशिव, गिंदोला, कारी, खम्हारडीह, कोहरौद, कोलिहा, कोरदा, लाहोद, जामडीह, चिरपोटा के ग्रामीणों की उपस्थिति में मांग के 4350 एवं शिकायत के 78 कुल 4428 आवेदनों का विभागीय अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल ने ग्रामीणजनों के द्वारा पेयजल की मांग को देखते हुए ग्राम पंचायत तुरमा में वार्ड क्रमाक 5 एवं 6 ग्राम पंचायत खैंदा वार्ड क्रमांक 6, ग्राम पंचायत चितावर वार्ड क्रमांक 10 कोटवार के घर के पास, ग्राम बगबुड़ा मे घासीदास चैक वार्ड क्रमांक 11, ग्राम खैंदा तिगड्डा चैक, ग्राम चिरपोटा में वार्ड क्रमांक 3 एवं 10, ग्राम कोरदा में वार्ड क्रमांक 9, ग्राम धाराशिव में ठाकुर देव चैक, ग्राम खम्हारडीह में वार्ड क्रमांक 8 में हैण्डपंप लगाने एवं ग्राम तुरमा में टंकी निर्माण तथा ग्राम खम्हारडीह में नल-जल योजना के तहत 35 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने ग्राम कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 14, ग्राम धाराशिव के वार्ड क्रमांक 5 एवं 8, ग्राम जुड़ा के वार्ड क्रमांक 10, ग्राम कोलिहा के वार्ड क्रमांक 6, ग्राम कारी के वार्ड क्रमांक 5 एवं 8 के हैण्डपंपों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार पाईप बढ़ाने तथा ग्राम कैलाशगढ़ में मोटर पंप लगाकर तालाब में पानी भरने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग द्वारा ग्राम जामडीह में 63 के.व्ही., ग्राम कोलिहा में 25 के.व्ही, ग्राम लाहोद में 63 के.व्ही. ट्रांसफार्मर लगाने की घोषणा की। ग्राम खम्हारडीह में लो वोल्टेज के कारण ट्रांसफार्मर की मांग किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जांच एवं परीक्षण कर एक ट्रांसफार्मर की स्वीकृति की जाएगी। 

पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करे-विस अध्यक्ष    विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों की मांग को पूर्ण करने लिए शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

अंचल में आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तायुक्त सड़़क का निर्माण किया गया तथा खराब सड़कों का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ग्रीष्मकाल में पानी की समस्या के निदान के लिए नहर का लाईनिंग कार्य किया गया है। जिससे लवन क्षेत्र के टेल एरिया में पानी आसानी से पहुंचेगा। उन्होंने आमजनों से पानी का दुरूपयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए पानी बचाने का संदेश दिया जिससे सभी को निस्तारी हेतु पर्याप्त पानी मिल सके।   

490 किसानों को आर बी सी 6-4 के तहत 41 लाख 24 हजार 263 स्वीकृत- कृषि विभाग द्वारा 6503 स्वाईल कार्ड का वितरण विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल ने समाधान शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सूखा राहत के लिए शासन द्वारा स्वीकृत आर.बी.सी.6-4 के तहत सेक्टर के दस ग्राम पंचायतों के 490 कृषकों को 41 लाख 24 हजार 263 रूपए की राशि किसानों के खातों में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से जमा करने की कार्रवाई किये जाने की जानकारी दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्री राजेश सिंह राणा द्वारा कृषि विभाग द्वारा समाधान शिविर के सेक्टर के अंतर्गत ग्रामों में 6503 किसानों को स्वाईल कार्ड का वितरण किया गया। 


विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2097 हितग्राही हुए लाभान्वित- विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री सौभाग्य योजनांतर्गत 319 हितग्राहियों को विद्युत कनेक्शन दिया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनांतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत 1613 महिला हितग्राही, 11 नए राशन कार्ड, 97 राशन कार्ड नाम जोड़ने, 3 आंगनबाड़ी को गैस कनेक्शन, मत्स्य विभाग द्वारा दो-दो हितग्राहियों को जाल एवं आईस बाक्स, समाज कल्याण विभाग द्वारा नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत ग्राम डोंगरा के श्रीमती गिरवार वर्मा और रामनारायण वर्मा 50 हजार रूपए का चेक, 33 पेंशन प्रकरण हितग्राहियों को स्वीकृत, सौर सुजला याजनातर्गत 16 हितग्राही, इस तरह कुल 2097 हितग्राही लाभान्वित किया गया।

शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य सहायक आयुक्त स्काउट गाईड डॉ.अजय राव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलौदाबाजार श्री तीर्थराज अग्रवाल, जनपद पंचायत बलौदा बाजार मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्री किरण कुमार कौशिक, तहसीलदार श्री ओ.पी.दुबे सहित विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News