एशियन गेम्स(एथलेटिक्स): हिमा दास ने 400 मीटर दौड़ में जीता रजत

भारतीय एथलेटिक्स की नयी स्टार हिमा दास ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर महिला दौड़ में रविवार को रजत पदक जीत लिया

Update: 2018-08-26 17:48 GMT

जकार्ता। भारतीय एथलेटिक्स की नयी स्टार हिमा दास ने 18वें एशियाई खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर महिला दौड़ में रविवार को रजत पदक जीत लिया। 

विश्व जूनियर चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली 18 साल की हिमा ने शानदार प्रदर्शन किया और 50.79 सेकेंड का समय लेकर रजत जीता। बहरीन की सल्वा नासीर ने 50.09 सेकेंड का नया एशियाई खेल रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। कजाखिस्तान की एलिना मिखिना ने 52.53 सेकेंड में कांस्य पदक जीता। 
 

Tags:    

Similar News