अरविंद केजरीवाल ने की अजय माकन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बीमार चल रहे कांग्रेस नेता अजय माकन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
By : एजेंसी
Update: 2018-09-19 12:53 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बीमार चल रहे कांग्रेस नेता अजय माकन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "मैं ईश्वर से अजय माकनजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
.@ajaymaken I pray to God for fast recovery and good health for Sh Ajay Maken ji
माकन मंगलवार को बार-बार पीठ में होने वाले दर्द का इलाज कराने के लिए विदेश रवाना हुए थे।