अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वह लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने

Update: 2020-02-16 13:05 GMT

नई दिल्ली । दिल्ली की सातवीं विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के नायक रहे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Huge crowd gathered at Ram Leela Maidan to witness yet another historic event.

Everyone is here to bless "Delhi Ka Beta" Arvind Kejriwal.#MufflermanReturns pic.twitter.com/8gvEp5cCr0

— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2020

ये देखें :मै अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूँ..

मै अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूँ... pic.twitter.com/KWbNddwQ2T

— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2020

....तभी अमर तिरंगा आसमान में शान से लहराएगा। pic.twitter.com/IB5W85Oo5Q

— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2020

ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पार्टी के हजारों समर्थकों और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति के बीच उप राज्यपाल अनिल बैजल श्री केजरीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। श्री केजरीवाल के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया,सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम को श्री बैजल ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

"चुनाव खत्म हो गया, आपने जिसको भी वोट दिया उससे फ़र्क नहीं पड़ता, अब आप सारे लोग मेरे परिवार का हिस्सा हो। सबके लिए काम करूंगा।": जनता का CM @ArvindKejriwal#MufflermanReturns pic.twitter.com/Dyhps6MptC

— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2020

 

 केजरीवाल ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के रिकार्ड की बराबरी की। दिवंगत दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर रहीं।

 केजरीवाल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कांग्रेस की मदद से सरकार बनायी थी लेकिन लोकपाल के मुद्दे पर मतभेद होने के बाद 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 2015 में विधानसभा के चुनाव में 70 में 67 सीटें जीतकर रिकार्ड बनाया। इसके बाद एक बार फिर 70 में 62 सीटें जीत कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुुए।

 

Full View

 

 

Tags:    

Similar News