बीमारी के बाद काम पर लौटे अरुण जेटली, संभाला वित्‍त मंत्रालय

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज वित्त और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को दोबारा सौंप दिया है

Update: 2018-08-23 11:32 GMT

 

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज वित्त और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को दोबारा सौंप दिया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार,"प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने वित्त और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय अरुण जेटली को दोबारा सौंपने का निर्देश दिया।" 

अरुण जेटली की बीमारी के बाद यह मंत्रालय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को अस्थाई रूप से सौंपा गया था। जेटली की 14 मई को किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। 

Full View

Tags:    

Similar News