रिटायर एएसआई की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा की अम्बाला छावनी थाने में दर्ज रिटायर एएसआई हत्या के मामले में कल पुलिस ने आरोपी कर्ण वासुदेव को गिरफ्तार किया

Update: 2019-08-05 00:47 GMT

अंबाला। हरियाणा की अम्बाला छावनी थाने में दर्ज रिटायर एएसआई हत्या के मामले में कल पुलिस ने आरोपी कर्ण वासुदेव को गिरफ्तार किया। 

आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया । गत 31 जुलाई को सुबह पंजाब के नं0 की एक सफेद मारूति कार से आये हमलावरों ने चाय की दुकान में बैठे सतिन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी । 

Full View

Tags:    

Similar News