सीएम मनोहर पर्रिकर से मिले सेना प्रमुख बिपिन रावत
थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को यहां राज्य विधानसभा परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से उनके कार्यालय में मुलाकात की
By : एजेंसी
Update: 2019-01-31 17:38 GMT
पणजी। थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को यहां राज्य विधानसभा परिसर में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पर्रिकर से संक्षिप्त मुलाकात के बाद रावत ने कहा, "मैं यहां उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने आया था।"
पर्रिकर एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं।
जब पर्रिकर रक्षा मंत्री थे, उसी समय रावत को देश का थल सेना प्रमुख बनाया गया था।