दिल्ली में शराब, पान दुकानों को सशर्त खोलने की मंजूरी
दिल्ली सरकार ने लाकडाउन के निर्देशों के पालन की शर्त के साथ सोमवार से राजधानी में शराब, पान और गुटका आदि दुकानों को खोलने की अनुमति दी है
By : एजेंसी
Update: 2020-05-04 02:37 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने लाकडाउन के निर्देशों के पालन की शर्त के साथ सोमवार से राजधानी में शराब, पान और गुटका आदि दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।
सरकार ने रविवार को रिहायशी परिसरों और कालोनियों के नजदीक की शराब, पान और गुटका की इक्का-दुक्का दुकानों को खोलने की मंजूरी दी है।
इन दुकान वालों को ग्राहक से ग्राहक के बीच छह फुट की दूरी रखने के साथ ही एक समय में पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो इस निर्देश का पालन करना होगा।