अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में देश की प्रगति के विकास में सहयोग की अपील की
आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस- ज्ञानोदय- 2023 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया;
ग्रेटर नोएडा। आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस- ज्ञानोदय- 2023 के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार तथा प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह सागर ने देश के विभिन्न संस्थानों के तथा विदेशों से आये विभिन्न शोधकर्ताओं को नवीनतम क्षेत्रों में शोध करके समाज एवं देश की प्रगति के विकास में सहयोग करने की अपील करते हुए अपनी शोध को साझा करने के लिये बधाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के श्रम मंत्रालय तथा स्किल डेवेलेपमेंट तथा उद्यमिता विकास मंत्रालय में कार्यरत संतोष कुमार ने कहा कि देश में नवीनतम शोध एवं विकास के लिये युवाओं को नित नये क्षेत्रो में रिसर्च करके उद्यमिता को भी बढावा देना चाहिये तभी भारत विश्व गुरु का खिताब हासिल कर सकता है।
कार्यक्रम के अतिथि डिफेंस इंस्टीट्यूट आफ सायकोलोजी तथा एलाइड साईंस, दिल्ली के निदेशक डां राजीव वार्ष्णेय ने भी सभी शोधकर्ताओं तथा छात्रों से सामान्य जीवन से जुडी विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु नयी शोध करने की बात कही।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डीन डा. विभूति शरण ने बताया कि दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम में सिंगापुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अबदुल्ला आमिर हयात, अमेरिका के गैस एवं फ्यूल रिसर्च केंद्र के हनिफ ए चैधरी, फिलीपिंस विश्वविद्यालय के प्रो. पालो अनीकस, कतर विश्वविद्यालय के रितेश मलानी समेत देश तथा विदेश के 100 से अधिक इंजीनियरिंग , मैनेजमैंट तथा फार्मेसी क्षेत्र के शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किये।