प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन अपनी ओर से हो तैयारी पूरी : चोपड़ा

जिले में लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी ओर से प्रचार प्रसार को लेकर पूरजोर प्रयास में जुटी हुई

Update: 2018-10-12 16:28 GMT

बालोद। जिले में लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी ओर से प्रचार प्रसार को लेकर पूरजोर प्रयास में जुटी हुई है। निचले स्तर से लेकर उपरी स्तर तक छोटे बड़े संगठनों को मजबूत बनाने प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है ताकि विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। प्रत्याशी कोई भी हो लेकिन अपनी ओर से हो तैयारी पूरी। बालोद विधानसभा ही नहीं बल्कि कहीं भी रहे हमें केवल पंजा का चिन्ह यानि कांग्रेस के लिए कार्य करना है। पहले चुनाव में तो केवल बालोद जिले में कांग्रेस था लेकिन अब पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराना है जिसके लिए निचले स्तर से लेकर पूरी तैयारी करनी होगी, उक्त बातें बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने जिला कांग्रेस भवन बालोद में आयोजित एनएसयूआई पदाधिकारी चयन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं कही।

बुधवार को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार संजारी बालोद अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने विधानसभा स्तर पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जिसमें उपाध्यक्ष कृष्णा बघेल, मयंक गंगराले, सचिव लक्की सिन्हा, धीरज, तिलक देशमुख, कृष्णा साहू, महासचिव योमन सिन्हा, मनीष साहू, प्रशांत कुमार बघेल, भुपेन्द्र ठाकुर, यशवंत साहू, सह सचिव मानसिंह गावरे, राजेश सोनकर, महेश्वर यादव, राजेन्द्र ठाकुर, संयोजक देवा मंडावी व प्रताब सिंह सार्वा को सर्व सहमति से पदाधिकारियों के रूप में चयनित किया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तोप शर्मा, विधानसभा महासचिव साजन पटेल, एसएसयूआई नेता कुलदीप यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News