कढ़ाई करना सीख रही है अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों कढ़ाई करना सीख रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में लग गयी हैं

Update: 2018-01-31 00:51 GMT

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों कढ़ाई करना सीख रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में लग गयी हैं।

जिसकी फोटो उन्होंने ट्विटर पर शेयर भी की है। फोटो में अनुष्का कढ़ाई करती हुई नजर आ रहीं हैं।

हाथ में सुई-धागा लिए कढ़ाई करना सीख रहीं अनुष्का ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा कि, कतरन से बुनी कहानी, पैबंद लगा के है सुनानी- सुई धागा।

इसके पहले वरुण धवन ने भी एक पोस्टर और टीचर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हाथ-पैर का मेल गुरु, सुई-धागे का खेल शुरू।

उल्लेखनीय है कि 'सुई धागा' में अनुष्का के साथ वरुण धवन भी लीड रोल में रहेंगे। यह फिल्म यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही है।जिसे शरत कटारिया निर्देशित कर रहे हैं।

Full View

Tags:    

Similar News