आंध्र के एनजीओ देंगे केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश के गैर-राजपत्रित अधिकारियों (एनजीओ) संघ ने केरल के बाढ़पीड़ितों के लिए 20 करोड़ रुपये के सहायता की घोषणा की है
By : एजेंसी
Update: 2018-08-20 16:17 GMT
अमरावती। आंध्र प्रदेश के गैर-राजपत्रित अधिकारियों (एनजीओ) संघ ने केरल के बाढ़पीड़ितों के लिए 20 करोड़ रुपये के सहायता की घोषणा की है।
संघ के अध्यक्ष पी अशोक बाबू ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू से मिले और उन्हें इस संबंध में एक सहमति पत्र सौंपा। संघ ने केरल में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अपने अधिकारियों का एक दिन का वेतन देने की घोषणा की