अनंतनाग में पूर्व पंचायत सदस्य का शव मिला

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पूर्व पंचायत सदस्य का शव मिला है

Update: 2017-08-21 12:22 GMT

श्रीनगर।  जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पूर्व पंचायत सदस्य का शव मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शब्बीर अहमद वानी का शव शंगुस क्षेत्र में उनके घर से कुछ दूरी पर मिला। वह सत्तारूढ़ पीडीपी से जुड़े थे।

पुलिस के अनुसार, उनके सिर पर घाव के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस वारदात को आतंकवादियों ने अंजाम दिया।
 

Tags:    

Similar News