अमिताभ ने गुलाबो सिताबो के लुक को पाने के लिये लगते हैं तीन घंटे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें आने वाली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अपने लुक को पाने के लिये तीन घंटे लगते हैं

Update: 2019-07-06 11:05 GMT

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें आने वाली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अपने लुक को पाने के लिये तीन घंटे लगते हैं।

अमिताभ बच्चन इन दिनों लखनऊ में ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ ने फिल्म “पा” में अपने लुक से सभी को चौंका दिया था। ‘गुलाबो सिताबो’ में भी अमिताभ एक अलग ही अवतार में नजर आएंगे। जब अमिताभ का ये लुक सामने आया था उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपने लुक की तस्वीर साझा कर इसके पीछे की कहानी बताई है।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ ने इसके साथ लिखा, “इस रूप को बनाने में 3 घंटे लगते हैं प्रतिदिन और हालात होते हैं जहां ये बनाया जाता है।” इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब अमिताभ और आयुष्मान साथ किसी फिल्म में स्क्रीन करते हुए दिखेंगे।

T 3215 -
- इस रूप को बनाने में ३ घंटे लगते हैं प्रतिदिन , और ऐसे  हालात होते हैं , जहाँ ये बनाया जाता है pic.twitter.com/JoNTFFCkYn

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 4, 2019


 

बताया जा रहा है कि शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म अमिताभ बच्चन एक लैंडलॉर्ड की भूमिका में नजर आएंगे। किरदार के हिसाब से उनका यह लुक तैयार किया गया है। जब शूजित सरकार ने अमिताभ को उनके किरदार का स्केच दिखाया था, उस दौरान वो इस चैलेंज के साथ फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। शूटिंग शुरू होने से पहले उन्हें मेकअप टीम के साथ घंटों तक बैठना पड़ा। एक इंटरनेशल टीम ने अमिताभ बच्चन के अपीयरेंस पर काम किया है।

Full View

Tags:    

Similar News