पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई तो मोदी सरकार बंगाल में एनआरसी का क्रियान्वयन करेगी

Update: 2019-03-29 18:30 GMT

अलीपुरद्वार । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई तो मोदी सरकार बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का क्रियान्वयन करेगी और सभी घुसपैठियों को राज्य से बाहर करेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला करते हुए शाह ने दावा किया कि अगर भाजपा राज्य में 23 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करती है तो राज्य से 'वोट बैंक की राजनीति' खत्म हो जाएगी।

भाजपा उम्मीदवार जॉन बरला के समर्थन में एक जनसभा को में अमित शाह ने कहा, "ममता सोचती है कि उन्हें घुसपैठियों से चुनाव में मदद मिलेगी। मोदी सरकार सत्ता में आएगी। हम बंगाल में एनआरसी लाएंगे। हर घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे बाहर किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, इन लोगों के लिए (ममता बनर्जी व उनके पार्टी नेताओं) देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण नहीं है। घुसपैठियों के वोट महत्वपूर्ण हैं। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। मुझे यह घोषणा करते हुए कोई डर नहीं है कि अगर आप बंगाल में हमें 23 सीटे जीतने में मदद करेंगे तो हम सुनिश्चित करेंगे कि बंगाल में रह रहे हर घुसपैठिए को बाहर किया जाए।"

पिछले दिनों पुलवामा की घटना में 40 जवान शहीद हुए। इसमें बिहार के जवान भी शहीद हुए हैं।

पाकिस्तान ने अपनी सीमा पर पूरी चौकसी कर दी थी।

सब कहते थे अब सर्जिकल स्ट्राइक कैसे होगी।

लेकिन मोदी जी ने इस बार एयर स्ट्राइक कराकर आतंकियों का खात्मा कर दिया: अमित शाह pic.twitter.com/b4rZY9uPzX

— BJP (@BJP4India) March 29, 2019


 

 

ममता बनर्जी पर राज्य में हिंदू व बौद्ध शरणार्थियों पर एनआरसी के प्रभाव को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए शाह ने दावा किया कि भाजपा सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम का क्रियान्वयन करते के दौरान शरणार्थियों के सभी अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।

नीतीश जी और सुशील मोदी जी के नेतृत्व में आज बिहार लालटेन से एलईडी बल्ब तक पहुंचा है।

लूट पाट से लॉ एंड ऑडर तक के शासन तक पहुंचा है, गुंडाराज से जनता राज तक पहुंचा है: अमित शाह pic.twitter.com/0iHOovdCsu

— BJP (@BJP4India) March 29, 2019


 

उन्होंने कहा, "वह (ममता) शरणार्थियों को यह कह कर डराने की कोशिश कर रही है कि अगर एनआरसी लागू हुआ तो उन्हें देश देश छोड़ना होगा। मैं बंगाल के शरणार्थियों से वादा करता हूं कि नागरिकता संशोधन विधेयक हमारी प्रतिबद्धता है। हिंदू व बौद्ध शरणार्थियों को देश छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वह यहां सम्मान से रहें।"

उन्होंने कहा, "ममता दीदी, आप चाहे अपनी जितनी शक्ति इस्तेमाल कर लीजिए, कोई भी भारत से एक भी शरणार्थी को निकालने में सक्षम नहीं होगा। वे देश के अभिन्न अंग हैं।"

Full View

Tags:    

Similar News