वोट बैंक की राजनीति के लिए टीएमसी ने तोड़ी विद्यासागर की मूर्ति: अमित शाह
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर ममता बनर्जी पर हमला बोला
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले बंगाल की ज़मीन पर आर-पार की लड़ाई चल रही है । बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर ममता बनर्जी पर हमला बोला ,कहा कि अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय बंगाल के कहीं भी हिंसा नहीं हुई
अब तक चुनाव के 6 चरण समाप्त हो चुके हैं, इन 6 के 6 चरणों में सिवाय बंगाल के कहीं भी हिंसा नहीं हुई: श्री अमित शाह #SaveBengalSaveDemocracy pic.twitter.com/Fqfi24faPF
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में जो घटनाएं हुई हैं, उसी की हकीकत बताने आया हूं। देश में कहीं पर भी हिंसा नहीं हो रही है, लेकिन सिर्फ बंगाल में हो रही हैं। शाह ने कहा कि बीजेपी तो पूरे देश में चुनाव लड़ रही है, लेकिन हिंसा सिर्फ बंगाल में हो रही है।,मेरे रोड शो पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव हुआ ।
मैं ममता जी को बताना चाहता हूं कि आप सिर्फ 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और भाजपा देश के सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है ।
मगर कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई, लेकिन बंगाल में हर चरण में हिंसा हुई इसका साफ़ मतलब है कि हिंसा TMC कर रही है: श्री अमित शाह #SaveBengalSaveDemocracy pic.twitter.com/4jCgHytmW7
उन्होंने कहा कि रोड शो से पहले ही वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए गए। रोड शो शुरू हुआ, जिसमें अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, 2.30 घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से रोड शो चला। 3 बार हमले किये गए और तीसरे हमले में तोड़फोड़, आगजनी और बोतल में केरोसिन डालकर हमला किया गया
अमित शाह ने कहा कि जहां ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतीमा रखी है वो जगह कमरों के अंदर है। कॉलेज बंद हो चुका था, सब लॉक हो चुका था, फिर किसने कमरे खोले। ताला भी नहीं टूटा है, फिर चाबी किसके पास थी। कॉलेज में टीएमसी का कब्जा है,वोटबैंक की राजनीति के लिए महान शिक्षाशास्त्री की प्रतिमा का तोड़ने का मतलब है कि टीएमसी की उल्टी गिनती शुरू हो गई