अमेठी पुलिस ने इनामी वांछित बदमाया को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की अमेठी पुलिस ने संग्रामपुर क्षेत्र से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया;

Update: 2020-09-29 00:57 GMT

अमेठी। उत्तर प्रदेश की अमेठी पुलिस ने संग्रामपुर क्षेत्र से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संग्रामपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर रघुईपुर मोड़ के पास से इनामी अपराधी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि दहियावां निवासी यह बदमाश संग्रामपुर थाने पर दर्ज आबकारी आदि के मामले में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News