अंबाला जुड़ेगा एनएच 72 से, बनेगी नई सड़क
हरियाणा के अंबाला शहर को एनएच 72 यानी अंबाला-देहरादून मार्ग से जोडने के लिए एक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव है
By : एजेंसी
Update: 2017-06-27 17:12 GMT
अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर को एनएच 72 यानी अंबाला-देहरादून मार्ग से जोडने के लिए एक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज यह बात नगर निगम और राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
प्रस्ताव के अनुसार यह सडक मुख्य शहर को एनएच 72 से जोडेगी और लोगों को एनएच तक जाने के लिए लंबा फसला तय नहीं करना पड़ेगा।
विज ने अधिकारियों से प्लान में डायवर्जन और एनएच पर ट्रैफिक लाईट्स केे प्रावधान का भी निर्देश दिया ताकि एनएच पर यातायात निर्बाध रहे।