डकार रैली में हिस्सा लेने वाले पहले एफ-1 चैम्पियन बनेंगे अलोंसो
स्पेन के फर्नाडो अलोंसो डकार रैली में हिस्सा लेने वाले पहले फॉर्मूला-1 चैम्पियन बनेंगे
By : एजेंसी
Update: 2020-01-01 16:20 GMT
मेड्रिड। स्पेन के फर्नाडो अलोंसो डकार रैली में हिस्सा लेने वाले पहले फॉर्मूला-1 चैम्पियन बनेंगे। डकार रैली की शुरुआत सऊदी अरब में रविवार से शुरू हो रही है। समाचार एजेंसी एफे ने अलोंसो के हवाले से लिखा, "यह मेरे करियर की अभी तक की सबसे बड़ी चुनौती है।"
अलोंसो 2005 और 2006 में एफ-1 चैम्पियनशिप जीत चुके हैं।
अभी तक कुल 20 एफ-1 ड्राइवरों ने डकार रैली में हिस्सा लिया है, लेकिन अलोंसो इसमें हिस्सा लेने वाले पहले विश्व चैम्पियन होंगे।
बेल्जियम के जैकी लेक्स 1983 में डकार रैली में हिस्सा लेने वाले पहले एफ-1 ड्राइवर बने थे।