ऑल इंडिया थल सेना शूटिंग में मॉयल बनी चैम्पियन
ऑल इंडिया थल सेना कैंप में सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा और 31वीं वाहिनी एनसीसी बटालियन की कैडेट मॉयल जॉनसन ने शूटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है;
ग्रेटर नोएडा। ऑल इंडिया थल सेना कैंप में सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा और 31वीं वाहिनी एनसीसी बटालियन की कैडेट मॉयल जॉनसन ने शूटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है।
दिल्ली में 19 से 29 सितम्बर तक चली प्रतियोगिता में उसने हिस्सा लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। 31 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट मॉयल जॉनसन कासना स्थित सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। ऑल इंडिया थल सेना कैंप से पहले छात्रा ने तीन महीने तक जबरदस्त मेहनत कर तैयारी की थी। 31 यूपी बटालियन के कर्नल अनुपम जैन ने बताया कि कैडेट्स को मैप रीडिंग, हेल्थ एण्ड हाईजीन, शूटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया है।
2015 में भी स्कूल की प्रिया गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। स्कूल की प्रधानाचार्या रीमा डे ने मॉयल जॉनसन को बधाई देते हुए कहा कि वह एक लगनशील व मेहनती कैडेट है, उसे आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय हर संभव प्रयास करेगा।