अलीगढ़: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी विकास मारा गया
उत्तर प्रदेश में अलीगढ के जवां क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास उर्फ खुजली को मार गिराया;
By : एजेंसी
Update: 2017-09-29 10:54 GMT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अलीगढ के जवां क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास उर्फ खुजली को मार गिराया। राज्य के पुलिस महानिदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात अलीगढ़ के सीडीएफ चौकी के पीछे विकास अपने साथियों के साथ किसी योजना को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण के लिये कहा। उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास उर्फ खुजली वहीं ढेर हो गया जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक दरोगा भी घायल हुआ है।
50 हजार के इनामी विकास उर्फ खुजली पर कई जघन्य अपराधों में मुकदमें दर्ज थे।