अलापन बंद्योपाध्याय बंगाल के नये मुख्य सचिव
पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह,सूचना) अलापन बंद्योपाध्याय पश्चिम बंगाल के नये मुख्य सचिव नियुक्त किये गये हैं जबकि एच के द्विवेदी नये गृह सचिव और मनाेज पंत नये वित्त सचिव बनाये गये हैं।
By : एजेंसी
Update: 2020-09-28 16:48 GMT
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह,सूचना) अलापन बंद्योपाध्याय पश्चिम बंगाल के नये मुख्य सचिव नियुक्त किये गये हैं जबकि एच के द्विवेदी नये गृह सचिव और मनाेज पंत नये वित्त सचिव बनाये गये हैं।
निवर्तमान मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम का तीन वर्षाें के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधायी दी है।