'पापा की बाहों में सबसे ज्यादा खुश होती हैं' अक्षय कुमार की बिटिया

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा के सातवें जन्मदिन पर एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और कहा है कि वह सबसे ज्यादा खुश तभी होती है जब अपने पापा के बांहों में होती है।

Update: 2019-09-26 16:12 GMT

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बेटी नितारा के सातवें जन्मदिन पर एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है और कहा है कि वह सबसे ज्यादा खुश तभी होती है जब अपने पापा के बांहों में होती है। अक्षय कुमार ने  शाम को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रहे हैं और नितारा अपने पापा को कसकर पकड़े हुए हैं।

इसके कैप्शन में अक्षय ने लिखा, "वह सबसे ज्यादा खुश तभी होती हैं जब अपने पापा की बांहों में होती है और डैडी भी तभी खुश होते हैं और यह दिख रहा है। तुम्हें हमेशा दुनिया की सारी खुशियां मिलें। हैप्पी बर्थडे डार्लिग नितारा।"

अक्षय ने बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की। दोनों का एक बेटा भी है जिनका नाम आरव है।

बॉलीवुड में काम की बात करें तो इस साल उनकी दो फिल्में आने वाली हैं। एक है 'हाउसफुल 4' और दूसरी है 'गुड न्यूज।'

Full View

Tags:    

Similar News