केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए वायु सेना देगी 20 करोड़ की सहायता राशि
वायु सेना बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 20 करोड़ की सहायता राशि देगी;
By : एजेंसी
Update: 2018-08-25 10:28 GMT
तिरुवनंतपुरम। वायु सेना बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 20 करोड़ की सहायता राशि देगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी वायु कमान के प्रभारी एयर मार्शल बी सुरेश मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय में शनिवार को उन्हें 20 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे।