जेटली का हाल जानने केजरीवाल गये एम्स
अरविंद केजरीवाल आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हाल जानने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गये और उनके शीघ्रता से स्वस्थ होने की कामना की।
By : एजेंसी
Update: 2019-08-18 14:41 GMT
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हाल जानने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गये और उनके शीघ्रता से स्वस्थ होने की कामना की।
बाद में केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ अरुण जेटली को देखने गया। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वस्थ और तेजी से ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”
Visited Sh Arun Jaitley ji. I pray to God for his good health and fast recovery.
पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली पिछले कई दिनों से श्वांस लेने में परेशानी के कारण एम्स की सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं।