कृषि जिन्सों का समर्थन मूल्य से कम पर विक्रय नहीं होगा

प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का पारदर्शी, उचित और प्रतिस्पर्धात्मक बाजार मूल्य उपलब्ध करवाने के लिये राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिये हैं

Update: 2017-06-13 16:52 GMT

भोपाल। प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का पारदर्शी, उचित और प्रतिस्पर्धात्मक बाजार मूल्य उपलब्ध करवाने के लिये राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिये हैं। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार निर्देश के अनुरूप ऐसी अधिसूचित कृषि जिन्स, जिनका केन्द्र शासन के द्वारा समर्थन मूल्य घोषित है और प्रदेश में केन्द्र और राज्य शासन की संस्थाओं के माध्यम से उनकी खरीदी का कार्य मंडी समिति में जारी है, की औसत अच्छी किस्म का विक्रय कृषि उपज मंडी समितियों में समर्थन मूल्य के नीचे सम्पन्न नहीं किया जायेगा।

Tags:    

Similar News