सास से विवाद के बाद महिला बच्ची के साथ कुएं में कूंदी

 मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी खुर्द में सास से विवाद के बाद एक महिला अपनी दो माह की बच्ची के साथ कुएं में कूद गई

Update: 2017-12-06 11:05 GMT

शिवपुरी।  मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी खुर्द में सास से विवाद के बाद एक महिला अपनी दो माह की बच्ची के साथ कुएं में कूद गई, जिससे डूबने से दोनों की मृत्यु हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल सीमा लोधी (25) अपनी पुत्री कुमकुम दो माह के साथ कुएं में कूंद गयी। जब तक दोनों को कुएं से बाहर निकाला जाता दोनों की मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा है कि सीमा अपनी सास के साथ हुए विवाद के बाद कुएं में कूंद थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News